गौरीगंज, अप्रैल 14 -- अमेठी। संवाददाता जिले के आदर्श रेलवे स्टेशनों पर शुद्ध पेयजल का अभाव है। स्टेशनों पर लगे कई हैंडपंप जहां खराब हो गए हैं, वहीं अधिकांश टोटियां टूट गई हैं। जो सलामत हैं वह भी गर्म पानी उगल रही हैं। जिससे यात्रियों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग पैसे खर्च कर बोतल बंद पानी पीने को मजबूर हैं।रेलवे स्टेशन अमेठी पर प्लेटफार्म नंबर एक पर लगा हुआ हैंडपंप खराब हो गया है। पेयजल के लिए केवल टोटी का सहारा है। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर नौ टोटी तथा प्लेटफार्म नंबर दो पर 18 टोटी लगी हैं। यह भी पढ़ें- मेजा, मांडा, शंकरगढ़ जैसे छोटे स्टेशनों पर भी लगेंगी जल वेंडिंग मशीनें लेकिन उसमें पानी धीरे-धीरे निकलता है। जिस समय लंबी दूरी की गाड़ियां स्टेशन पर पहुंचती हैं उस समय पानी के लिए यात्री परेशान हो जाते हैं औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.