गया, मई 22 -- रेलवे जनरल टिकट व्यवस्था निजी हाथों में देने की तैयारी में है। पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल ने गया-कोडरमा रेलखंड अंतर्गत आने वाले चार छोटे स्टेशनों पर जनरल टिकट सुविधा के संचालन के लिए निजी एजेंसियों व स्टेशन टिकट एजेंटों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत गुरपा, दिलवा, हीरोडीह और सरमातांड रेलवे स्टेशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। रेलवे की इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर टिकट सुविधा उपलब्ध कराना और छोटे स्टेशनों पर टिकट वितरण व्यवस्था को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाना है। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार चयनित एजेंट संबंधित स्टेशनों पर यात्रियों को जनरल टिकट उपलब्ध कराएंगे। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशनों पर जनरल टिकट व्यवस्था निजी हाथों में देने की तैयारी इससे यात्रियों को टिकट लेने में होने व...