बेगुसराय, अगस्त 20 -- गढहरा(बरौनी),एक संवाददाता। पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक अमित शरण ने बुधवार को सोनपुर-बरौनी एवं बरौनी-कटिहार रेलखंड का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य रेल परिचालन की संरक्षा, यात्री सुविधाओं, स्टेशन परिसरों की स्वच्छता तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना था। निरीक्षण के क्रम में शाहपुर पटोरी स्टेशन पर आईपीएस रूम, रिले रूम, पैनल रूम, बैटरी रूम सहित स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- मंडल रेल प्रबंधक ने खगड़िया स्टेशन का लिया जायजा, दिए निर्देशउद्देश्य साथ ही, अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में...