आजमगढ़, मार्च 13 -- शाहगढ़, आजमगढ़। अलविदा जुमे की नमाज, ईद और दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को जीआरपी, आरपीएफ ने डॉग स्क्वायड टीम के टीम के साथ आजमगढ़ रेलवे स्टेशन चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान प्लेटफार्म सहित स्टेशन परिसर के विभिन्न स्थानों पर व्यापक चेकिंग की गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और उनके सामानों की गहन जांच की गई। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने पार्सल कार्यालय, पार्किंग एरिया, टिकट काउंटर, स्टेशन परिसर में आने-जाने के सभी मार्गों तथा प्लेटफार्मों पर यात्रियों के बैग और अन्य सामानों की बारीकी से जांच की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.