मथुरा, फरवरी 16 -- मथुरा। त्यौहारों को लेकर जंक्शन सहित सभी छोटे बड़े स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा। जीआरपी ने इसके लिए 10 निरीक्षक, 50 उप निरीक्षक, 170 हैड कांस्टेबल और कांस्टेबल, 15 महिला कांस्टेबल व एक प्लाटून पीएसी की मांग की है। वहीं आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक ने 66 अतिरिक्त जवानों की मांग उच्चाधिकारियों से की है। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह व आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक यूके कौशिक ने बताया कि अतिरिक्त पुलिसबल को बिल्लोचपुरा, फरह, बाद, कीठम, जंक्शन रेलवे स्टेशन, भूतेश्वर स्टेशन, कोसी स्टेशन, छावनी स्टेशन, गोवर्धन रेलवे स्टेशन, छाता, परखम रेलवे स्टेशन पर तैनात किया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस बल 22 फरवरी से 10 मार्च तक तैनात रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.