गाजियाबाद, मार्च 20 -- गाजियाबाद के कौशाम्बी में पुलिस ने 14 मार्च को विदेश सूचना भेजने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान महिला सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी गठित की थी। एसआईटी ने इन आरोपियों से पूछताछ के बाद अब इस गैंग के 9 और अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनमें 5 नाबालिग हैं। पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल इन आरोपियों के पास से 9 मोबाइल, 10 सिम कार्ड और दो सीसीटीवी कैमरे बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक 14 मार्च को गिरफ्तार आरोपी रेलवे स्टेशन और सुरक्षा बलों की जगहों के वीडियो बनाकर कुछ लोगों को भेज रहे थे और पैसे का लालच देकर इस काम को करने के लिए युवाओं को आकर्षित कर रहे थे। 17 मार्च को इन आरोपियों से पूछताछ की गई जिसके बाद गैंग के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया गय...