रेलवे स्टेशनों का डीआरएम ने किया निरीक्षण
झांसी, सितम्बर 8 -- झांसी। डबरा एवं दतिया रेलवे स्टेशनों को आधुनिक एवं यात्री सुविधाओं से युक्त स्टेशन के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किए जा रहे पुनर्विकास कार्यों का मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसरों में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। मंडल रेल प्रबंधक ने डबरा एवं दतिया स्टेशन पर निर्माणाधीन 12 मीटर चौड़े फुटओवर ब्रिज के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने फुटओवर ब्रिज के निर्माण से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली तथा यात्रियों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.