जमशेदपुर, अप्रैल 26 -- कोल्हान के यात्रियों को कब तक ट्रेनों की लेटलतीफी झेलनी होगी। सोशल मीडिया पर लोग चक्रधरपुर मंडल से यह सवाल कर रहे हैं। एक्स व इंस्टाग्राम पर लोगों ने रेलवे को बताया कि मालगाड़ियों के बीच यात्री रोज पिस रहे हैं। मजदूरों और छात्रों को अब एक्सप्रेस व मेमू ट्रेनों पर चढ़ने से डर लगता है, क्योंकि ये ट्रेनें कहां रुक जाएं, इसका कोई भरोसा नहीं है। दरअसल, टाटानगर से राउरकेला व खड़गपुर मार्ग पर रोज 8-10 ट्रेनें लेट चलती हैं। गीतांजलि, कुर्ला और अहमदाबाद जैसी ट्रेनें महीनों से समय पर टाटानगर नहीं आईं। एक घंटे की दूरी 4-5 घंटे लगने से रेल मंडल के लगभग स्टेशनों पर आक्रोश भड़क रहा है। चक्रधरपुर मंडल में ट्रेनों की तीन साल की लेटलतीफी से परेशान कोल्हान के निवासी सड़क व लाइन पर उतरने की तैयारी में हैं। लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा...