जमशेदपुर, मार्च 19 -- टाटानगर के आरपीएफ जवानों ने परसूडीह थाना क्षेत्र के मकदमपुर स्थित रेल लाइन से तांबा तार चोरी करने के आरोप में गोलमुरी निवासी अजय कालंदी और जुगसलाई निवासी अमीर खान को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से पांच मीटर तांबा तार और एक हेक्सा ब्लेड बरामद हुआ है। पोस्ट में रेलवे एक्ट के तहत चोरी का केस दर्ज कर आरपीएफ ने दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...