रेलवे सेक्शन इंजीनियर समेत 7 गिरफ्तार, 10 लाख के सामान बरामद; रेल की संपत्ति बेचते धराए
नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- डेहरी (रोहतास), एक संवाददाता। बिहार में रेलवे की संपत्ति को निजी हाथों में बेचने के कथित खेल का पर्दाफाश किया गया है। आरपीएफ और गया सीआईबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने टीआरडी विभाग के सेक्शन इंजीनियर अमित कुमार समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये मूल्य की रेलवे की संपत्ति और एक पिकअप वैन बरामद की गई है। इनके ऊपर आरोप है कि रफीगंज से बिक्रमगंज स्टोर भेजी जाने वाली रेलवे सामग्री को रास्ते में ही रोहतास जिले के आयरकोठा थाना क्षेत्र के मौडीहां गांव स्थित एक निजी मिल में उतारकर बेचने की तैयारी थी। गुप्त सूचना मिलने पर आरपीएफ और सीआईबी ने टीम बनाकर मौके पर पहुंच गई। बेचने के लिए पिकअप वैन पहुंचा और माल उतार लिया गया। इसी बीच पीछे से पहुंची टीम ऐक्शन में गई और बारी बारी से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.