रांची, सितम्बर 14 -- रांची। अवैध टिकट दलाली के खिलाफ आरपीएफ रांची पोस्ट, सीआईबी रांची ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। अभियान रेलवे बुकिंग काउंटर में चलाया गया। इस दौरान गिरीडीह निवासी 25 वर्षीय प्रवीण वर्मा को पीआरएस काउंटर से तत्काल टिकट खरीदने के दौरान पकड़ा गया। तलाशी और पूछताछ में आरोपी के पास से चार लाइव पीआरएस रेलवे टिकट, जिनका मूल्य 29,275 रुपये व एक मोबाइल, तीन भरे और चार खाली टिकट आरक्षण मांग पत्र बरामद किया गया। आरोपी ने बताया कि वह ग्राहकों के लिए रेलवे टिकटों की व्यवस्था कर उन्हें अतिरिक्त शुल्क लेकर व्यक्तिगत आर्थिक लाभ के उद्देश्य से उपलब्ध कराता था। बरामद टिकटों व अन्य सामग्रियों को नियमानुसार जब्त कर लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति को गिरफ्तार का रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...