रेलवे सुरक्षा बल ने ग्रामीणों और बच्चों को संरक्षा नियमों की दी जानकारी
मधुबनी, मार्च 25 -- झंझारपुर। झंझारपुर-लौकहा रेल खंड पर आरपीएफ ने विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया। आरपीएफ ओपी झंझारपुर के अधिकारियों और जवानों ने क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर जाकर ग्रामीणों व बच्चों को रेल सुरक्षा के प्रति सचेत किया। अभियान के दौरान सुरक्षा बल की टीम ने वाचस्पतिनगर स्टेशन, एलसी संख्या 30 स्थित कुल्हाड़िया गांव और बड़हरा हॉल्ट के समीप स्थानीय लोगों को इकट्ठा किया। टीम में शामिल आरपीएफ प्रभारी अरबिन्द कुमार, एएसआई विकास कुमार ने उन्हें बताया कि रेलवे ट्रैक को असावधानी पूर्वक पार करना जानलेवा हो सकता है। अधिकारियों ने सख्त लहजे में हिदायत दी कि चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी करना, ट्रैक पर रील बनाना या रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाना न केवल खतरनाक है, बल्कि यह एक गंभीर दंडनीय अपराध भी है। जागरूकता शिविर में आरपीएफ अधिकारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.