रेलवे सुरक्षा बल ने किया फ्लैग मार्च
औरंगाबाद, अगस्त 14 -- 15 अगस्त के मद्देनजर सुरक्षा बंदोबस्त हेतु शुक्रवार को आरपीएफ ने रफीगंज रेलवे स्टेशन पर फ्लैग मार्च किया। निरीक्षक प्रभारी रफीगंज राम सुमेर के नेतृत्व में, रेल सुरक्षा बल पोस्ट रफीगंज के अधिकारी व जवानों ने रफीगंज रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, फुटओवर ब्रिज, रेलवे ट्रैक पर, सर्कुलेटिंग एरिया में फ्लैग मार्च किया। इसके साथ ही एंट्री प्वाइंट पर यात्रियों के बीच विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्ध सामानों की जांच की गई और यात्रियों से सहयोग की अपील हुई। बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है। इस अवसर पर आरपीएफ के पदाधिकारी एवं पुलिस जवान मौजूद थे। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस को लेकर स्टेशनों पर बढ़ी सुरक्षा यह भी पढ़ें- गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाई यह भी पढ़ें- Gorakhpur N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.