बस्ती, मई 4 -- बस्ती, हिटी। जिले में ट्रेनों पर पत्थरबाजी और चेन पुलिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान ग्राम प्रधान को इन घटनाओं से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी।आरपीएफ इंस्पेक्टर मिर्जा राशिद बेग ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि ट्रेनों पर पत्थरबाजी, चेन पुलिंग तथा अन्य अवांछित घटना करना अपराध की श्रेणी में आता है। रेल पर किसी तरह की छेड़छाड़ करते समय पकड़े जाने पर उन्हें जेल की हवा खानी पड़ सकती है। इसलिए ट्रेन पर पत्थरबाजी व चैनपुलिंग के साथ अन्य अवांछित घटना बिल्कुल ही न करें। क्योंकि ट्रेन पर पत्थर फेंकने से यात्री घायल हो सकते हैं और उनकी यात्रा प्रभावित होता है। वहीं बिना वजह चेन पुलिंग करने से ट्रेनें विलंबित होती हैं, जिससे यात्रि...