रेलवे सुरक्षा कर्मी की सतर्कता से बची युवती की जान
मुजफ्फर नगर, जून 14 -- खतौली रेलवे सुरक्षा कर्मी की सतर्कता से युवती की जान बच गई। गृह क्लेश के चलते युवती जान देने की नीयत से रेलवे लाइन पर बैठी थी। सुरक्षार्की ने युवती को लाइन से हटाकर पूछताछ की। शनिवार को न्यू खतौली सेक्शन पर सुरक्षा कर्मी मनोज कुमार ड्यूटी पर तैनात था। दोपहर को सुरक्षा कर्मी ने शेखपुरा रेलवे ब्रिज के समीप रेलवे लाइन पर एक युवती को बैठा देखा। सुरक्षा कर्मी उसके पास पहुंचा और लाइन से हटने को कहा तो उसने मना कर दिया। समझाने-बुझाने के बाद उसे सुरक्षित ट्रैक से हटाया गया। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह पारिवारिक कलह के कारण मानसिक तनाव में थी और इसी वजह से रेलवे लाइन पर पहुंची थी। सूचना पर विभागीय अधिकारी और युवती के परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। डीएफसीसीआईएल के निरीक्षक नितिन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.