जमशेदपुर, जून 12 -- जमशेदपुर। टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम द्वारा गुरुवार को दक्षिण पूर्व जोन के प्रशिक्षण संस्थान सीनी में सात मंडल के ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मैनेजर और सहायक लोकों पायलट को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया। सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने कार्यालय, उद्योग, कारखाना और घर में उपयोग के लिए उपयुक्त फायर एक्सटिंग्विशर के इस्तेमाल की जानकारी सभी श्रेणी के 172 रेलकर्मियों को दिया। सिविल डिफेंस के अनुसार, गर्मी के दिनों में घर में प्रयुक्त एयर कंडीशन, एलसीडी, कंप्यूटर सिस्टम में आग लगाने पर बुझाने के लिए सबसे उपयुक्त क्लीन एजेंट फायर एक्सटिंग्विशर सबसे सुरक्षित होती है। प्रशिक्षण में चक्रधरपुर, रांची, आद्रा, खड़गपुर, संबलपुर, खुरदा, बिलासपुर मंडल के रेलकर्मियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- गर्मियों में 10 और सर्दियों में आठ किमी ...