जमशेदपुर, जून 23 -- जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार द्वारा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों हार्ट अटैक की स्थिति में सीपीआर देकर किसी की सहायता करने और आग लगने पर फायर एक्सटिंग्विशर के इस्तेमाल की विधि बताई गई। सिविल डिफेंस द्वारा इससे पूर्व आदित्यपुर कैरेज एंड वैगन सिक लाइन के कर्मचारियों को फर्स्ट एड के साथ डिजास्टर मैनेजमेंट एवं रेस्क्यू की जानकारी दी गई थी। रेलवे सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार के अनुसार रोज किसी न किसी विभाग में कर्मचारी को आपदा राहत का प्रशिक्षण प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...