आदित्यपुर, मई 15 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर और गम्हरिया के बीच बीते 09 मई की रात रेलवे सिग्नल गुमटी में तड़ित चालक और करीब 10 मीटर कॉपर तार चोरी, अन्य सिग्नल गुमटी में सेंधमारी कर अन्य सामान चोरी करने का प्रयास किया गया था। इस मामले में आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ आदित्यपुर एवं क्राइम ब्रांच की टीम लगातार तीन दिनों तक खुफिया जानकारी जुटाने में लगी रही। इसी क्रम में बीती रात छापेमारी कर चोरी के माल के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विद्युत नगर निवासी सूरज महतो और राकेश महतो के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- बिजली केबल चोरी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार आरपीएफ के अनुसार दोनों का विभिन्न थानों में पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को बु...