प्रयागराज, दिसम्बर 12 -- प्रयागराज। नॉर्दर्न सेंट्रल रेलवे की सलाहकार समिति के नवनियुक्त सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने गुरुवार को प्रयागराज संगम जंक्शन और उसके बाद प्रयागराज जंक्शन का निरीक्षण किया। यह उनका पदभार ग्रहण करने के बाद पहला आधिकारिक दौरा था, जिसमें उन्होंने स्टेशन परिसर की सभी प्रमुख व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष रूप से आकलन किया। द्विवेदी ने प्लेटफॉर्मों की स्थिति, खानपान की गुणवत्ता, पेयजल की उपलब्धता, सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता, वेटिंग रूम की सुविधाओं तथा यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। इस अवसर पर डीजीएम अतुल कुमार मिश्र और डीआरएम रजनीश अग्रवाल से महत्वपूर्ण वार्ता हुई। निरीक्षण के दौरान कौशल सिंह पटेल, राहुल सिंह, अमित पटेल, दीपक पवन आदि मौजूद रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.