मुंगेर, मई 20 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एवं क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच (सीआईबी) जमालपुर ने रेलवे संपत्ति चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की गई 55 एलईडी फ्लड लाइट बरामद किया है, वहीं चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। बरामद सामान की कीमत करीब 34 हजार रुपये आंकी गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव नयन ने बताया कि, मंगलवार को सीआईबी जमालपुर को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे की फ्लड एलईडी लाइटों की अवैध खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर एसके सुधा के नेतृत्व में आरपीएफ एवं सीआईबी की टीम सक्रिय हो गई। यह भी पढ़ें- रेलवे संपत्ति चोर गिरोह पर आरपीएफ का बड़ा प्रहार, 55 एलईडी फ्लड लाइट के साथ चार आरोपी गिरफ्तार टीम ने आरपीएफ पोस्ट जमालपुर तथा एसएसई इलेक्ट्रिक जमालपुर से संपर्क कर मामले क...