गाज़ियाबाद, जुलाई 13 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रेलवे लाइन किनारे बसे गावों में रहने वाले लोगों को रेलवे संपत्ति की सुरक्षा करने को लेकर जागरूक किया। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने सभी लोगों से अपील की कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति अगर उन्हें दिखाई देता है तो तत्काल आरपीएफ को सूचना दें, ताकि प्रभावी कार्रवाई समय पर की जा सके। वहीं, आरपीएफ ने रेलवे संपत्ति की सुरक्षा मजबूत करने को आरपीएफ मित्र बनाने का भी निर्णय लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...