जमशेदपुर, जून 9 -- जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे वॉशिंग लाइन में वंदे भारत ट्रेन की मरम्मत के दौरान हाइट टेंशन कार्ड की चपेट में आकर करने वाले आशीष मांझी के परिजनों को 50 लाख मुआवजा और एक आश्रित को रेलवे ग्रुप डी में नौकरी की मांग पर तीसरे दिन भी आंदोलन जारी है। जिला पार्षद कुसुम पूर्ति के साथ दर्जनों ग्रामीणों ने रविवार को टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रेल थाना के सामने धरना दिया था जबकि सोमवार को टाटानगर के क्षेत्रीय रेल प्रबंधक और आरपीएफ के सीनियर सहायक कमांडेंट की अध्यक्षता में त्रिपाठिए वार्ता हुई थी। मंगलवार को मृतक का शव लेकर रेल क्षेत्र में प्रदर्शन की तैयारी है। यह भी पढ़ें- मृत तकनीशियन के परिजन को मुआवजा दिलाने के लिए रेलवे के समक्ष तीन घंटे से बैठे हैं दर्जनों ग्रामीण सुबह से ही दर्जनों ग्रामीण स्टेशन रोड पर बैठे हैं। पोस्...