उरई, अप्रैल 9 -- उरई। संवाददाता आरपीएफ मोंठ ने झांसी कानपुर रेलमार्ग पर रेलवे लोहा चोरी के साथ दो को रंगेहाथों पकड़ा है। यह दोनों लोहा चुराने के बाद बाइक पर रखकर बेचने के लिए ले जा रहे थे, तभी टीम ने इन्हें धर दबोचा। इनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। इनमें से एक किशोर बताया गया है।आरपीएफ उरई टीम ने बताया कि मोंठ उप निरीक्षक जेपी यादव बीती रात सेक्शन में गश्त पर थे। इस दौरान एरच रेलवे स्टेशन दक्षिण यार्ड पुरानी स्टेशन बिल्डिंग के पास से दो युवक संदिग्ध हालात में नजर आए। जब टोका तो भागने लगे। शक होने पर इनको पकड़ा गया। तलाशी के दौरान इनके पास से चोरी का ढाई किलो रेलवे लोहा बरामद किया गया। इसमें जोगल प्लेट, पेंड्राल क्लिप, नट बोल्ट, एक नग लाइन रेलवे क्लिप इत्यादि रेल लाइन से जुड़ा सामान पाया गया। पूछताछ में इन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.