रेलवे लोको कालोनी में शीतला माता पूजा आज से
चक्रधरपुर, मई 27 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेलवे लोको कालोनी में बुधवार से शीतला माता की पूजा शुरू होगी। 23 मई को राटा पूजा के साथ माता का आह्वान किया गया था। 27 मई शाम 5 बजे माता का आगमन, 28 मई 8 बजे से 11 बजे तक कलश यात्रा के साथ घट आगमन और स्थापना और सामूहिक ललिता सहस्रनाम पाठ किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, 30 मई को सामूहिक कुमकुम पूजा का आयोजन 31 मई को मानसिक घर का घट पूजा होगी। 1 जून सुबह 8 बजे से 11 बजे तक नव दुर्गा पूजा तथा 2 जून 10.30 बजे से महाभोग और कुंभपूजा एवं शाम 6 बजे विशाल शोभायात्रा के साथ माता का विसर्जन होगा। इस बीच लोको कालोनी में 27 मई से 2 जून तक मेला का आयोजन किया जाएगा। शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक प्रतिदिन माता का दर्शन और पूजा पाठ किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.