टिहरी, नवम्बर 27 -- ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन निर्माण में टनलों में किये जा रहे विस्फोटों से चलते बल्दियाखान गांव के कई मकानों में दरारें पड़ गई हैं। प्रभावित ग्रामीणों ने एसडीएम नरेंद्रनगर से मुलाकात कर मामले में वार्ता की। ग्रामीणों ने पूर्ण विस्थापन की मांग करते हुए शासन-प्रशासन से शीघ्र सकरात्मक निर्णय लेने की मांग की। गुरुवार को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन निर्माण से प्रभावित बल्दियाखान के प्रभावितों का एक प्रतिनिधिमंडल विमला रयाल के नेतृत्व में एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल व तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल से मिला। वार्ता में प्रभावितों ने कहा कि, करीब 4 वर्ष पूर्व रेलवे सुरंग निर्माण में डायनामाइट विस्फोटों से उनके मकानों पर गहरी दरारें पड़ गई थी। आरबीएल व स्थानीय प्रशासन से ग्रामीणों वार्ताओं के बाद ग्रामीणों को मकानों की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.