दुमका, जनवरी 31 -- जरमुंडी प्रतिनिधि जीडीपी दुमका रेलखंड पर शुक्रवार को पुलिस द्वारा एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा आस पास के गांवों के ग्रामीणों से शव की पहचान के लिए पूछताछ की जा रही है। बहरहाल अज्ञात व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा विभिन्न विन्दु पर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...