रेलवे लाइन सर्वेक्षण के लिए कोयला मंत्री को लिखा पत्र
चतरा, मार्च 31 -- टंडवा, प्रतिनिधि। चतरा सांसद काली चरण सिंह ने सेरेनदाग में प्रस्तावित रेलवे लूप लाइन के दोबारा सर्वेक्षण की मांग को लेकर कोयला मंत्री को पत्र लिखा है। इस मामले में प्रभावित गांव के कुछ रैयतों ने दिल्ली में सांसद से मुलाकात कर इस संबंध में मांग पत्र सौंपा था। बताया गया कि आम्रपाली कोल परियोजना अंतर्गत ग्राम सेरेनदाग में रेलवे लाइन निर्माण के लिए प्रस्तावित विस्तार के पुनः निर्धारण एवं अनावश्यक भूमि अधिग्रहण से भूमि मुक्त करने की मांग की गई थी। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए चतरा सांसद काली चरण सिंह ने कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी को पत्र लिखकर प्रभावित ग्रामीणों की इस समस्या के समाधान की मांग की। सांसद ने प्रस्तावित रेलवे लाइन के मानचित्र का पुनः सर्वेक्षण कर व्यावहारिक एवं जनहित में संशोधन कराने, अनावश्यक रूप से अधिगृहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.