रेलवे लाइन पार न करने के प्रति लोगों को किया जागरूक
जमशेदपुर, जून 11 -- अंतरराष्ट्रीय रेलवे क्रॉसिंग जागरूकता दिवस के अवसर पर टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार के नेतृत्व में वॉलिंटियरों ने मंगलवार को तीन स्थानों पर रेलवे लाइन पार न करने के प्रति लोगों को जागरूक किया। सिविल डिफेंस टीम ने लोगों को बताया कि रेलवे क्रॉसिंग को अनधिकृत रूप से पार करना दुर्घटना को आमंत्रित करना है। जागरूकता अभियान के दौरान रेलवे क्रॉसिंग के पास नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर रेलवे नियमों के प्रति जागरूकता फैलाई गई और पर्चे भी वितरित किए गए। अभियान में कल्याण साहू, गीता कुमारी, सरस्वती मुर्मू समेत सिविल डिफेंस के कई सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। यह भी पढ़ें- मुंगेर- जमालपुर सहित मालदा मंडल ने मनाया अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस यह भी पढ़ें- समपार फाटकों पर दुर्घटना से बचाव का दिया संदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.