रेलवे लाइन पार करते समय शिक्षक की ट्रेन से कटकर मौत
पटना, मार्च 25 -- परसा बाजार थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन पार करने के दौरान एक शिक्षक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार शाम करीब पांच बजे कुरथौल ब्रह्मस्थानी के पास हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही परसा बाजार थाना पुलिस पहुंची। मौके पर मिले मोबाइल नंबर के आधार पर मृतक की पहचान की गई, जिसके बाद पुलिस ने परिजनों और उनके साथियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।मृतक की पहचान सारण जिले के जलालपुर नवादा मठिया गांव निवासी सूर्यकांत आर्या (35) के रूप में हुई है। उनके मित्र राजेश कुमार ने बताया कि सूर्यकांत आर्या वर्तमान में पुनपुन प्रखंड के शेखपुरा पुनपुन स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षक थे और पटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.