इटावा औरैया, मार्च 17 -- छायगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बल्देव सिंह पुरा निवासी एक राजमिस्त्री की रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम बल्देव सिंह पुरा निवासी 46 वर्षीय हाकिम सिंह पुत्र नाथूराम सोमवार दोपहर करीब तीन बजे घर से बाजार जाने के लिए निकले थे। ग्राम मनीनगर के पास बाह-आगरा रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वहां से गुजर रही तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि हाकिम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पछायगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक की पहचान कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के म...