औरैया, अप्रैल 18 -- फफूंद, संवाददाता। दल्लिी-हावड़ा रेल मार्ग पर थाना क्षेत्र के आशा का पूर्वा गांव के पास शनिवार सुबह एक किसान की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव आशा का पूर्वा निवासी 50 वर्षीय वीरेंद्र सिंह खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके खेत गांव के बाहर रेलवे लाइन के दूसरी ओर स्थित हैं। शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह घर से गेहूं की खड़ी फसल काटने के लिए खेत जा रहे थे। इसी दौरान दल्लिी-हावड़ा रेल मार्ग पार करते समय डीएफसी डाउन लाइन पर खंभा संख्या 580/21 और 580/20 के बीच सामने से आ रही ट्रेन संख्या 43708 की चपेट में आ गए। यह भी पढ़ें- दुरंतो एक्स्प्रेस के चपेट में आने से एक की मौत हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी म...