गंगापार, मार्च 29 -- थाना क्षेत्र के पचदेवरा गांव के सामने रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। यमुनापार के करछना थाना क्षेत्र के पचदेवरा निवासी 12 वर्षीय राज यादव पुत्र रामतौल रविवार को करीब 12 बजे बाजार से सामान लेने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान वह दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पार कर रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची करछना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.