गिरडीह, फरवरी 1 -- डुमरी। निमियाघाट थाना क्षेत्र के रोशनाटुंडा रेलवे गेट के समीप शनिवार को धनबाद-गया रेलवे लाईन पर एक युवती का क्षत विक्षत शव पाया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर थाना ले गयी। मृतका की शिनाख्त थाना क्षेत्र के केंदुआडीह निवासी नारायण साव की 20 वर्षीय पुत्री सरस्वती कुमारी के रूप में हुई है। घटना दोपहर लगभग 3 बजे की है। बताया जाता है कि उधर से गुजर रहे कुछ लोगों ने पटरी पर शव पड़ा देख इसकी सूचना पुलिस को दी। शव पूरी तरह से क्षत विक्षत हो गया था। शव की खबर के बाद ग्रामीणों की भीड़ वहां जमा हो गयी। भीड़ में ही किसी ने शव सरस्वती कुमारी के होने का संदेह जताया। बाद में मृतका के पिता ने शव की शिनाख्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.