चंदौली, जून 2 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर चौकी अंतर्गत पीडीडीयू-वाराणसी रेलखंड मार्ग पर सोमवार की सुबह पोल संख्या 763/2 के पास रेलवे ट्रैक पर सिर कटा अज्ञात महिला का शव मिला था। जिसकी पहचान मंगलवार को नाथुपुर निवासी सावित्री देवी के रुप में हुई। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। जलीलपुर पुलिस ने शिनाख्त होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पीडीडीयू-वाराणसी रेलखंड मार्ग पर सोमवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का सिर कटा शव पाया गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जलीलपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के गांव के लोगो से पहचान कराने में जुट गई। शिनाख्त नही होने पर पुलिस ने महिला के शव को चंदौली मर्चरी हाउस में रखा गया था। जिसके बाद मंगलवार की सुबह जानकारी होने पर परि...