रेलवे लाइन पर मिला शव मिला
धनबाद, अगस्त 21 -- धनबाद-चंद्रपुरा रेल खंड के फुलारीटांड़ रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार की देर रात 54 वर्षीय एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। उसका शव गुरुवार की सुबह स्टेशन के एक नंबर प्लेटफॉर्म के अंतिम छोर पर रेलवे पटरी पर कई टुकड़ों में बंटा पड़ा था। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले कई दिनों से अर्धविक्षिप्त अवस्था में स्टेशन के आसपास घूमता देखा गया था। इधर घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कतरास जीआरपी की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। इस संबंध में कतरास जीआरपी के थाना प्रभारी ललन कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की पहचान की प्रक्रिया में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.