कौशाम्बी, फरवरी 28 -- सिराथू रेलवे स्टेशन के समीप डाउन लाइन पर शनिवार सुबह एक महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। उसने खुदकुशी की या हादसे का शिकार हुई अथवा हत्या कर शव ठिकाने लगाया गया, फिलहाल यह साफ नहीं है। मृतका की पहचान भी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। सिराथू स्थित कांशीराम कॉलोनी के समीप से गुजरी दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन की ओर शनिवार की सुबह स्थानीय लोग दैनिक क्रिया के लिए गए थे। तभी उनकी नजर डाउन लाइन पर पड़े महिला के शव पर गई। लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। चौकी प्रभारी सिराथू अजय सिंह मौके पर पहुंचे और शव को ट्रैक से किनारे कराया। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन, क्षत-विक्षत हालत में होने की वजह से कोई उसे पहचान नहीं सका। इस संबंध में सैनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि सं...