बदायूं, मई 10 -- क्षेत्र में बरेली-कासगंज रेलवे लाइन पर रविवार को सांड़ ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा मलगांव फाटक के पास हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन मंगवाकर सांड के अवशेषों को मिट्टी में दफन कराया। सांड अचानक रेलवे लाइन पर आ गया। इसी दौरान बरेली की ओर से आ रही ट्रेन को देखकर वह पटरी पर दौड़ने लगा। बताया गया कि ट्रेन चालक लगातार हार्न बजाता रहा, लेकिन सांड़ पटरी से नहीं हट सका और ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले के अधिकारी लगातार गोवंश को हाईवे, रेलवे लाइन और अन्य संवेदनशील स्थानों से हटाने के निर्देश देते हैं, लेकिन इसके बावजूद खुले में घूम रहे गौवंश आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- जिसे 'माता' कहा, उसे खिलाया क...