अंबेडकर नगर, अप्रैल 6 -- दुलहूपुर, संवाददाता। मालीपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर भटौली गांव के निकट रेलवे लाइन पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक पिछले 36 घंटे से जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है, लेकिन अब तक उसे होश नहीं आया है, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मालीपुर रेलवे स्टेशन के खालिसपुर भटौली गांव के निकट दो दिन पूर्व पुलिस को रेलवे ट्रैक के पास एक युवक अचेत अवस्था में मिला था। युवक के सिर पर गहरे घाव थे, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसके सिर में लगभग 50 टांके लगाए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, लगातार इलाज के बावजूद युवक को अभी तक होश नहीं आया है। उसकी उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। तलाशी के दौरान युवक के पास से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.