रेलवे लाइन पर कार चालक अधेड़ का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस
जौनपुर, अक्टूबर 1 -- जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के छूंछा गांव निवासी कार चालक 42 वर्षीय यादवेंद्र यादव का शव बुधवार को लाइन बाजार थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। यादवेंद्र यादव कार चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह परिवार के साथ शहर के नईगंज स्थित अपने निजी आवास में रहते थे। परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह वह बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे। दोपहर में परिजनों को सूचना मिली कि लाइन बाजार थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान यादवेंद्र के रूप में की। मौत की खबर मिलते ही परिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.