गोरखपुर, अप्रैल 27 -- चिलुआताल, संवाददाता। चिलुआताल थाना क्षेत्र के महुआतर रेलवे क्रॉसिंग से करीब 100 मीटर उत्तर, मानीराम रेलवे स्टेशन की ओर रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह करीब नौ एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। युवक की उम्र करीब 35 वर्ष है। उसका रंग गेहुआ, चेहरा गोल, कद मध्यम और शरीर दोहरा था। वह कत्थई रंग की हाफ टी-शर्ट और फुल पैंट पहने था। हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए थे और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें थीं। यह भी पढ़ें- जमुई : जमुई स्टेशन पर ट्रेन से कटकर महिला की मौत पुलिस उसकी पहचान कराने में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...