रेलवे लाइन निर्माण में अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई
चतरा, मई 14 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। शिवपुर-कठौतियि रेलवे लाइन निर्माण में लगी कंपनियों के द्वारा अवैध तरीके से क्षमता से अधिक मिट्टी के उत्खनन किए जाने के मामले में एक बार फिर बड़ी कार्यवाई की गई है। बुधवार को शिकायत के बाद बीडीओ सह सीओ देवलाल उरांव के निर्देश पर अंचल कर्मचारी अभय कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने प्रखंड क्षेत्र के रक्शी गांव में रेलवे लाईन निर्माण में लगी झांझरिया कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मिट्टी ढुलाई में लगे दो हाईवा वाहनों को जब्त कर लिया है। जबकि अन्य वाहनों को चालक खड़ा कर भागने में सफल रहे। इस संबंध में बताया गया कि रक्शी गांव के खाता संख्या 127 के सरकारी भूमि पर बने तालाब से बगैर अनुमति के झांझरिया कंपनी के द्वारा न सिर्फ मिट्टी का उत्खनन किया जा रहा था बल्कि क्षमता से अधिक दस-बारह फीट की गहराई तक मिट्टी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.