मुरादाबाद, जनवरी 9 -- नगर में लंबे समय से रेलवे लाइन की मांग की जा रही है। इसी मांग को लेकर शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संजीव सिंघल ने की। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने रेलवे लाइन को लेकर एक प्रस्ताव तैयार किया, जिसे सपा सांसद रुचि वीरा को भेजा गया। व्यापारियों ने बताया कि काशीपुर से रमनावाला होते हुए ठाकुरद्वारा और धामपुर (बिजनौर) तक रेलवे लाइन बिछाने के लिए पहले ही रेलवे विभाग द्वारा सर्वे किया जा चुका है, लेकिन इसके बाद भी काम आगे नहीं बढ़ पाया है। रेलवे लाइन न होने से व्यापारियों के साथ-साथ आम लोगों को भी आने-जाने में परेशानी होती है और क्षेत्र का विकास रुक रहा है। व्यापार मंडल ने सांसद रुचि वीरा से अपील की कि वह केंद्र सरकार के रेल मंत्री से मिलकर इस रेलवे लाइन और ठा...