सिद्धार्थ, अगस्त 15 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। खलीलाबाद-बहराइच नई रेलवे लाइन परियोजना के तहत जनपद सिद्धार्थनगर की बांसी तहसील क्षेत्र में प्रस्तावित रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परियोजना से बांसी तहसील के 10 गांवों की भूमि प्रभावित हो रही है। इस संबंध में रेलवे (संशोधन) अधिनियम, 2008 की धारा 20ई के तहत अधिसूचना भारत के राजपत्र व स्थानीय स्तर पर समाचार पत्रों भी इसका प्रकाशन हुआ है।अधिग्रहण से प्रभावित होने वाले गांवों में अन्तरखुसवा, परसिया, बहेरवा, अकसरामाफी, मिठवल बुजुर्ग, सिसईकला, गिधौरा, सिसवा, पेडार और बाम्हनपुरवा शामिल हैं। इन गांवों में प्रस्तावित रेलवे लाइन के लिए जिन भू-खण्डों का अधिग्रहण किया जाना है, उनके हितबद्ध कृषकों एवं भूस्वामियों को अपने अधिकारों की सुरक्षा के लिए दावा या आपत्ति प्रस्तुत ...