जौनपुर, मई 7 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। बजरंग नगर बाजार होते हुए कजहित, देवगांव और लालगंज (आजमगढ़) तक रेलवे लाइन बिछाने की मांग को लेकर बजरंग नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष की अध्यक्षता में बुधवार को एक बैठक की।लोगों ने रेलवे मार्ग की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। लाइन बनने से क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति मिलेगी। इस अवसर पर डॉ. नरसिंह के नेतृत्व में पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष रामसहार सिंह, महामंत्री आशु सिंह, प्रवक्ता कृष्ण मोहन चौरसिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- पूर्व जदयू जिला प्रवक्ता ने सीएम को सौंपा मांग-पत्र, 7 प्रमुख मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई की मांग चेवार गांव के राजेश शुक्ला ने भी प्रस्ताव का समर्थन करत...