हरदोई, मई 8 -- हरदोई। हरदोई शहर से सांडी होते हुए पड़ोसी जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज कस्बे तक प्रस्तावित रेल लाइन बिछाने में देरी से लोगों में नाराजगी है। शुक्रवार को कुछ युवाओं ने शहर के आवास विकास कालोनी स्थित भाजपा सांसद जयप्रकाश रावत के घर के बाहर पोस्टर लगाकर नाराजगी जताई। वादाखिलाफी का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस ने आरोपित पंकज त्रिवेदी को पकड़ लिया। बाद में उन्हें समझाकर छोड़ दिया गया। उधर भाजपा सांसद के प्रतिनिधि जितेंद्र ने बताया कि सांसद लगातार इस मुद्दे को लेकर उठा रहे हैं। दो बार लोकसभा में जनता की मांग रख चुके हैं। बीते करीब चार सालों से लगातार सांडी वाया कन्नौज तक रेलवे लाइन बिछाने के लिए सांसद जी प्रयासरत हैं। यह भी पढ़ें- परतापुर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर भड़के ग्रामीण उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस जनकल्याणकारी कार...