चतरा, मई 3 -- टंडवा निज प्रतिनिधि । शिवपुर-कठौतिया रेलवे निर्माण में बेड बनाने के दौरान ठेकेदारों ने नियमों को अनदेखी कर अवैध मिट्टी का उत्खनन किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इसका खुलासा अंचल के सीओ ने किया है। यह भी पढ़ें- खनन पट्टा की स्वीकृति अब आवेदन से, 120 दिनों में जारी होगा एलओआईजांच रिपोर्ट इस संबंध में प्रभारी सीओ देवलाल उरांव ने एक जांच रिपोर्ट जिला खनन पदाधिकारी को अग्रसारित किया है। जानकारी के अनुसार शिवपुर से धनगड़ा घाटी के जियो पेट्रोल पंप के बीच रेलवे लाइन के बेड का निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण में नियमों का उल्लघंन करते हुए ठेकेदारों ने मिट्टी कटिंग किया है।मिट्टी उत्खनन का मामला प्रभारी सीओ देवलाल उरांव के अनुसार जीएम के और गैर मजरूआ जमीनों में सरकारी आदेश के बाद मिट्टी उत्खनन करना है परन्तु बगैर एनओस...