भागलपुर, अप्रैल 4 -- भागलपुर। एकचारी रेलवे लाइन के पास गुरुवार देर रात मिले अज्ञात वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को जेएलएनएमसीएच में कराया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र 60 वर्ष से अधिक है। आशंका है कि रेल से गिरकर उसकी मौत हुई होगी। पुलिस ने वृद्ध की शिनाख्त के लिए विभिन्न थानों में सूचना दी है और सोशल मीडिया में वृद्ध की तस्वीर को भी पोस्ट किया गया है। फिलहाल वृद्ध के शव को भागलपुर स्थित शीत शवगृह में रखा गया है। जानकारी दी गयी है कि शव मिलने के 72 घंटे तक शव को सुरक्षित रखा जाएगा, अगर कोई पहचान करने वाला सामने नहीं आया तो शव का दाह संस्कार कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...