सिमडेगा, जून 13 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के कनारोवां पंचायत की मुखिया मिंसी लीना तिर्की ने ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन के माध्यम से रांची रेल मंडल के डीआरएम को आवेदन सौंपा हे। आवेदन के माध्यम से रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास निर्माण की मांग की गई है। डीआरएम के कनारोवां स्टेशन आगमन के दौरान मुखिया ने उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया। आवेदन में कहा गया है कि बानो और कनारोवां स्टेशन के बीच स्थित पोल संख्या 522/3-5 एवं 524/1-2 के समीप अंडरपास का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। कनारोवां पंचायत के जराकेल, पहानटोली, कोयलाबेड़ा समेत आसपास के गांवों के लोगों को प्रतिदिन रेलवे लाइन पार करनी पड़ती है, लेकिन वहां सुरक्षित आवागमन की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने कहा कि रेलवे ला...