रेलवे लाइन के किनारे मिला युवक का शव
प्रयागराज, मई 29 -- पूरामुफ्ती क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बमरौली से मनौरी स्टेशन के बीच रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का शव पाया गया। शिनाख्त नई दिल्ली के सीमापुरी शाहदरा निवासी 22 वर्षीय शेख शफीक पुत्र शेख नौशाद के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक पूरामुफ्ती अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। परिजनों के मुताबिक शेख शफीक कोलकाता से दिल्ली आ रहा था। आशंका है कि यात्रा के दौरान ट्रेन से गिर गया होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.