आजमगढ़, मई 16 -- लालगंज, आजमगढ़। लालगंज रेल पथ निर्माण संघर्ष के बैनर तले वाराणसी -गोरखपुर रेलवे लाइन को लालगंज से जोड़ने की मांग को लेकर शनिवार की सुबह लोगों ने नगर में जुलूस निकाला। आक्रोशित लोगों ने लालगंज नगर में 15 किमी पैदल मार्च कर रेलवे प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पैदल मार्च बरडीहा मोड़, कंजहित से शुरू होकर मसीरपुर होते हुए लालगंज नगर तक आया। पैदल मार्च कर रहे लोगों ने कहा कि वे लालगंज को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए काफी दिनों से मांग कर रहे हैं। रेलवे प्रशासन ने अब तक कोई ठोस पहल नहीं की। यह भी पढ़ें- रेलवे लाइन की मांग को लेकर लालगंज में निकाला जुलूस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...